Open365 वास्तव में लोकप्रिय Office365 का एक निःशुल्क ओपन-सोर्स विकल्प है। क्लाउड में संग्रहित यह सम्पूर्ण ऑफिस सूइट आपको किसी भी प्रकार के डिवाइस से एक वेब ब्राउजर के जरिए कई सारे टूल्स का एक संकलन उपलब्ध कराता है। यह आपको ग्रूप प्रोजेक्ट पर ऑनलाइन काम करने के लिए स्थान भी उपलब्ध कराता है।
LibreOffice Online के साथ इसके समेकीकरण की वजह से इस सूइट में एक वर्ड प्रोसेसर और एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम के अलावा मल्टीमीडिया प्रेजेन्टेशन टूल भी हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अन्य थर्ड पार्टी प्रोग्राम से एक्सपोर्ट किये गये डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करने पर यह आपको सुसंगतता का भरोसा दिलाता है।
हालाँकि इसका उपयोग पूरी तरह से ऑनलाइन भी किया जा सकता है, लेकिन Open 365 की क्षमता का पूरा उपयोग तभी संभव है जब इसके फाइल सिंक सिस्टम का उपयोग किया जाए। यह विशिष्टता आपको अपने चुने हुए लोकल फोल्डर की प्रतियाँ क्लाउड में एक ऐसे प्राइवेट स्पेस में संग्रहित करने की सुविधा देती है, जहाँ 20 गिगाबाइट का स्टोरेज निःशुल्क उपलब्ध है। इसके बाद, इन फाइलों को डेस्कटॉप क्लायंट (इस मामले में दिया गया डाउनलोड), अपने कंप्यूटर के ब्राउजर, या फिर स्मार्टफोन ऐप से एक्सेस किया जा सकता है।
कॉमेंट्स
Open365 के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी